देश के करीब 150 जिलों में केंद्रीय विद्यालय नहीं, 50 जिले नवोदय विद्यालय से महरूम

 देश के करीब 150 जिलों में केंद्रीय विद्यालय (केवी) और 50 जिलों में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) अभी भी नहीं हैं जबकि मानव संसाधन विकास मंत्रालय का कहना है कि देश के सभी जिले में एक एक नवोदय विद्यालय स्वीकृत किये गए हैं. केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना नवंबर 1962 में और नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना 1985 में हुई थी. मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आंकड़ों से यह बात सामने आई है. मानव संसाधन विकास मंत्रालय के ब्यौरे के अनुसार, तमिलनाडु ने अब तक नवोदय विद्यालय योजना को स्वीकार नहीं किया है.

संसद के मानसून सत्र के दौरान एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मध्य दिल्ली, मुम्बई, मुम्बई उप शहरी, हैदराबाद, कोलकाता जिलों में नवोदय विद्यालय मंजूर नहीं किये गए हैं क्योंकि इन जिलों में कोई ग्रामीण आबादी नहीं है.

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, तेलंगाना के 26 जिले, मणिपुर के सात जिले, अरूणाचल प्रदेश, असम के छह-छह जिले, पश्चिम बंगाल के तीन जिले, हरियाणा, महाराष्ट्र के एक-एक जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय नहीं है

Back to top button