देश की राजधानी में कबड्डी कोच ने जूनियर खिलाड़ी से किया रेप

नई दिल्ली- देश की राजधानी दिल्ली में कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की जूनियर खिलाड़ी के साथ बलात्कार का एक मामला सामने आया है। इस जूनियर खिलाड़ी का आरोप है कि एक व्यक्ति ने खुद को कोच बताकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का आरोप है कि उस आदमी ने कहा था कि अगर बलात्कार की बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा।

देश की राजधानी में कबड्डी कोच ने जूनियर खिलाड़ी से किया रेप

पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली के मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। 

पीड़िता ने बताया कि 9 जुलाई को जब वह छत्रसाल स्टेडियम गई थी तो वहां उसे एक शख्स मिला था। आरोपी ने उसे बहाने से अपनी कार में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी ने उसकी गर्दन पर जोर से मारा जिससे वह बेहोश हो गई। 

होश आने पर उनसे खुद को एक फ्लैट में पाया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ रेप किया और दोबारा बेहोश कर दिया। अगले दिन आरोपी ने पीड़िता को रास्ते में ही छोड़ दिया और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने मॉडल टाउन थाने में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर पॉक्सो और धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Back to top button