देशभक्ति शायरी, गानों और रिंगटोन के लिए आजमाएं ये 5 एप

फ़िराक़ गोरखपुरी का यह शेर आज आजादी उस खुशी को सटीकता से बयां करता है, जो आज हम सबके मन में है। जाने कितने बलिदानियों ने खुद को मातृभूमि के लिए कुर्बान कर दिया। अमर शहीदों के इसी त्याग और बलिदान का परिणाम है कि आज आजादी की 70वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने जा रहे हैं।

हम उन बीर बलिदानों के का कर्ज नहीं उतार सकते, लेकिन उन्हें नमन जरूर कर सकते हैं। शहीदों को कई प्रकार से लोग याद कर रहे हैं। कुछ लोग शहीदों के विचारों से खुद को जोड़ते हुए अपने मोबाइल पर देशभक्ति के रिंगटोन लगा रहे हैं तो कोई अपनों में देशभक्ति की कविताएं व शायरी शेयर कर रहे हैं। बहुत से घरों और दुकानों में तो इस मौके पर ‘ऐ मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी…’ जैसे देशभक्ति के गाने चला रहे हैं।
यहां हम आपको पांच ऐसे एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप, देशभक्ति के रिंगटोन, शायरी, गीति और कविताओं के लिए कर सकते हैं।
कल शुरु होगी Nokia 5 की बिक्री, मिलेगा डेटा ऑफर और कीमत 12,899 रुपये
15 August 2017 – Independence Day Songs नाम से एक मोबाइल एप चल रहा है तो 15 अगस्त के मौको ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस एप में देशभक्ति के पुराने गीत और नए गीत सुने जा सकते हैं। इस एप से ‘मुकम्मल है इबादत औ मैं वतन का ईमान रखता हूं। वतन की शान के खातिर हथेली पर जान रखता हूं।।’ जैसी लाइनों के साथ दोस्तों को शुभकामना संदेश भी भेजे जा सकते हैं।
देशभक्ति रिंगटोन्स
DeshBhakti Ringtones नाम एक एप गूगल प्ले स्टोर पर लपलब्ध है। इस एप की सहायता से आप अपने मोबाइल में मनचाही रिंगटोन लगा सकते हैं। Indian Patriotic Ringtones HD नाम से एक दूसरा एप भी यहां मौजूद है जिससे आप हाईक्वालिटी के देशभक्ति वाले रिंगटोन पा सकते हैं।
देशभक्ति की कविता
यदि आप से देशभक्ति से जुड़ी कविताएं पढ़ने का शौक रखते हैं तो गूगल प्ले स्टोर से Desh bhakti Kavita Hindi नाम का एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस पर आपको कई वेराइटी की कविताएं मिलेंगी।
देशभक्ति पर शायरी
स्वतंत्रता दिवस 2017 के माके पर यदि आप अपनों को किसी देशभक्ति की शायरी के साथ विश करना चाहते हैं या देशभक्ति के जज्बे से भरी शायरी पढ़ना चाहते हैं तो Independence Day Shayari and SMS नाम का मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप में आपकी पसंदीदा शायरी को शेयर करने का ऑप्शन भी है जिसे आप अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी शेयर कर सकते हैं।





