देवर ने भाभी से की छेड़छाड़ विरोध करने पर पीटा, मुकदमा दर्ज

मोहनलालगंज। निगोहाँ थाना क्षेत्र के एक गांव में  शौच के लिए निकली एक विवाहिता के साथ रिश्ते मे देवर लगने वाले दबंग ने छेड़छाड़ की विवाहिता ने विरोध किया तो दबंग ने उसकी पिटाई कर दी।पीड़िता ने पूरे मामलें की  शिकायत निगोहां पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
निगोहाँ के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि सोमवार देर शाम देर रात वह शौच के लिए निकली थी। तभी बुरी नियत से उसके घर के पास के ही रहने वाले रिश्ते के देवर संदीप ने बदनियती से महिला का हांथ पकडकर खीचनें लगा। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसकी वही पर पिटाई शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें:- ईयरफोन लगा दौड़ा रहा था बाइक, तेजरफ्तार कार की टक्कर से हुई भाई-बहन की मौत 
पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ग्रामीणो को मौके पर आता भाग निकला।जिसके बाद पीडि़ता ने घर पहुँचकर परिजनो को आपबीती  बतायी।वही पीड़िता ने परिजनो संग निगोहां थाने पहुचकर मामले की लिखित तहरीर पुलिस को दी।पुलिस ने छेङछाङ सहित मारपीट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

Back to top button