देर रात सिंधिया और शिवराज की मुलाकात से मध्यप्रदेश में मच सकता है सियासी उथल-पुथल

भोपाल। सियासत में राजनेताओं का मिलना जुलना आम बात होता है। अक्सर सियासत के धुर विरोधी जब आमने सामने कहीं टकरा जाते है तो शिष्टाचार भेंट हो जाती है। मध्यप्रदेश में सियासी उथल-पुथल हो सकती है। इसकी वजह सोमवार को कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुलाकात करना है।
ये भी पढ़ें :-पटना में होगी NDA की रैली, मंच पर साथ होंगे मोदी और नीतीश 
आपको बता दें सोमवार देर रात को चौहान और सिंधिया के बीच लगभग आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। इस मुलाकात से भाजपा से लेकर कांग्रेस महकमे में हलचल तेज हो गई है। सिंधिया देर रात को भोपाल पहुंचे थे। यहां से वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशौक जैन भाभा को उनके घर पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। इसके बाद वह चौहान के लिंक रोड स्थित निवास स्थान गए।मुलाकात के दौरान दोनों ही दिग्गज नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब 45 मिनट तक बातचीत भी हुई वहीं मुलाकात खत्म होने के बाद निकले दोनों ही नेताओं ने मीडिया से इसे सामान्य मुलाकात बताया।
ये भी पढ़ें :-गठबंधन के बाद शिवपाल ने सपा-बसपा पर बोला हमला
जानकारी के मुताबिक मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे सौजन्य मुलाकात बताते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने आए थे। बहुत सारी बातचीत हुई वहीं जब मीडिया ने सिंधिया से बीजेपी के चुनावी कैंपेन ‘माफ करो महाराज’ के बारे में सवाल किया तो सिंधिया ने कहा कि मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो जिंदगी भर कड़वाहट लेकर पूरी जिंदगी बिताऊं। रात गई बात गई।

Back to top button