दूसरों का सहारा लेकर अक्सर आगे बढते हैं ऐसे लोग…

आज हम इस लेख में उन लोगो के बारे मे बता रहे हैं, जो लोग अक्सर दूसरों के सहारे जीवन में आगे बढते हैं। हम हाथ की रेखा के आधार पर भविष्य के बारे में कई बातों के बारे में पता लगा सकते है। हाथ में बनने वाले उभार का जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभाव पड़ता है।दूसरों का सहारा लेकर अक्सर आगे बढते हैं ऐसे लोग...

हस्त रेखा शास्त्र में माना जाता है कि अगर हाथ में बनने वाले पर्वत पर उभार है उस ग्रह का प्रभाव जीवन में उसके अनुसार ही पड़ता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में अगर चन्द्र पर्वत से शुरु हो कर कोई रेखा अनामिका तक जाती हैं तो व्यक्ति को जीवन में अक्सर कुछ बातों का ध्यान देना जरुरी है।

हस्तरेखा के अनुसार अगर हाथ में ऐसी रेखा है तो व्यक्ति का जीवन में संदेह से भरा रहता है। ऐसे व्यक्ति जीवन में कई बार परिवर्तन करता हैं।
हाथ में चन्द्रस्थान अगर भाग्य-रेखा के साथ जा रही है तो ऐसे लोग अपने जीवन को सुखपूर्वक जीते हैं।

सूर्य रेखा के चन्द्र पर्वत से निकलने पर व्यक्ति जीवन में हमेशा अपने दूसरो की सहायता से आगे बढता हैं। लेकिन ऐसी हस्त रेखा वाले लोगो का भाग्य हमेशा साथ देता है इनको जीवन में हमेशा दूसरों से सहायता मिलती रहती है।

अगर किसी की भाग्य-रेखा के साथ मस्‍तिष्‍क रेखा भी स्पष्ट है तो ऐसा व्यक्ति जीवन में आसानी से सफलता का प्राप्त करता है इसके साथ ही ऐसे लोगो का व्यक्तित्व आकर्षक होता है।

हाथ में सूर्य रेखा चन्द्र पर्वत से शुरु होती है तो व्‍यक्‍ति की किस्मत हमेशा साथ देती है इसके साथ ही जीवन में आगे बढने के लिए समय समय पर दूसरों पर निर्भर रहना पडता है।

Back to top button