दूसरी पारी में 204 रन पर ढेर भारत, इंग्लैंड के सामने 405 रन का लक्ष्य

विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच के चौथे दिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिन के पहले पहले 9 ओवर में ही भारत ने 3 विकेट गंवा दिए। चौथे दिन भारत ने 3 विकेट पर 98 रन से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन भारत को 117 रन पर दिन का पहला और पारी का चौथा झटका स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया। रहाणे 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे रविचंद्रन अश्विन कप्तान विराट कोहली का साथ ज्यादा देर तक नहीं दे सके। 128 के स्कोर पर अश्विन स्टुअर्ट ब्रॉड का चौथा शिकार बने। 7 रन बनाने के बाद वह एक बाहर जाती गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे।
फिलहाल जयंत यादव 27 और मोहम्मद शमी 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी पारी में भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। भारत के पास कुल लीड 404 रनों की हो गई है।
इंग्लैंड की ओर से ब्रॉड और राशिद ने 4-4 और एंडरसन ने एक विकेट हासिल किया।
इंग्लैंड की ओर से ब्रॉड और राशिद ने 4-4 और एंडरसन ने एक विकेट हासिल किया।





