दूर नहीं है SONY XPERIA XA3 की लॉन्चिंग, इन फीचर के साथ होगी एंट्री

शानदार स्मार्टफोन कंपनी Sony जल्द ही बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Xperia XA3 लॉन्च करने वाली है. आपको बता दें कि इसकी लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नही है. इस फ़ोन को कंपनी जनवरी 2019 में पेश कर देगी. बता दें कि इस फ़ोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 660 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 26 MP रियर कैमरा एवं 8 MP फ्रंट कैमरा मिलेगा. साथ ही आपको यह भी बता दें कि इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलाॅक फीचर भी मिलेगा. दूर नहीं है SONY XPERIA XA3 की लॉन्चिंग, इन फीचर के साथ होगी एंट्री

सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 के संभावित फीचर्स…

सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई परकाम करता है. बता दें कि इसमें 5.9 इंच का (1080×2160 पिक्सल) डिस्प्ले है वो भी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ होगा. जबकि स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ यह फ़ोन आएगा. साथ ही इस फ़ोन में  6 जीबी रैम दिए जाने की संभावना भी जताई जा रही है.

सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 4जी वीओएलटीई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेंगे. वहीं बताया जा रहा है कि Xperia XA3 का डाइमेंशन 155.7×68.3×8.4 मिलीमीटर होगा. वहीं सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 की कीमत का फ़िलहाल खुलासा नहीं हो सका है.

Back to top button