दुल्हन को जयमाला डालने के बाद दूल्हे की हत्या, बरात में आए थे मारने वाले

आरा। जगदीशपुर थाना के पीलापुर गांव में शनिवार की रात एक दूल्हे की जयमाला के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीठ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दूल्हे को इलाज के लिए आरा के अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। क्या है पूरा मामला…
दुल्हन को जयमाला डालने के बाद दूल्हे की हत्या, बरात में आए थे मारने वाले
– 25 वर्षीय दूल्हा सुधीर भोजपुर के ही उतरदाहा गांव निवासी वृनंदानद महतो का पुत्र था। बरात उतरदाहा से पीलापुर गांव निवासी सुदेशवर सिंह कुशवाहा के यहां आई थी।

यह भी पढ़े: बिहार में चूहें पी गए 9 लाख लीटर शराब, मचा हडकंप

– जयमाला के बाद दूल्हा कार में बैठने के लिए जा रहा था, इसी दौरान तीन हमलावर आए और उसे गोली मार दी। इस मामले में उतरदाहा के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूल्हे को गोली मारने वाले आरोपी बरात में शामिल थे। घटना के बाद शादी कैंसिल कर दी गई।

– जगदीशपुर थाना प्रभारी बीएन चौधरी ने बताया कि जयमाला स्थल से करीब 150 मीटर की दूरी पर हल्का अंधेरा था। वहीं पर पर दूल्हे की पीठ से सटाकर किसी ने गोली मार दी।
Back to top button