दुनिया में कोरोना मरीजो की संख्या 6.14 करोड़ के पार पहुची अब तक 14.40 लाख से ज्यादा लोगों की हो चुकी मौत

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को जहां 6.14 करोड़ पार कर गया, वहीं मृतकों की संख्या 14.40 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 4.25 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं।

विश्व में 1.74 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 1,05,006 की स्थिति बेहद गंभीर है।रिपोर्ट के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दुनिया में 5.41 लाख नए मामले सामने आए और 10,935 लोगों की मौत हुई।

महामारी से दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका पहले स्थान पर है, जहां बृहस्पतिवार को 1.08 लाख नए मामले सामने आए और 1,311 लोगों की मौत हुई। वहीं, सबसे प्रभावित देशों में तीसरे स्थान पर ब्राजील, चौथे पर रूस और पांचवें पर फ्रांस है।

Back to top button