दुनिया की भलाई करना होना चाहिए मानव जीवन का लक्ष्य -डा. भारती गांधी

सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग
लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने कहा कि मानव जीवन का लक्ष्य दुनिया की भलाई करना होना चाहिए। डा. गाँधी ने आगे कहा कि सभी को दुनिया में अहिंसा, प्रेम तथा करूणा का प्रसार करना चाहिए क्योंकि इससे दुनिया के लोगों में एकता तथा शान्ति का संचार होगा। ईश्वर ने हमें मनुष्य का जन्म इसलिए दिया है कि ताकि हम मानवता की सेवा कर सकें। डा. गाँधी ने आगे कहा कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। इससे पहले, सी.एम.एस. शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों से विश्व एकता सत्संग का शुभारम्भ हुआ, जिन्होंने बहुत ही सुमधुर भजन सुनाकर सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर कर दिया।
विश्व एकता सत्संग में आज सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. के छात्रों ने विविध शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के द्वारा सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने स्कूल प्रार्थना के बाद ‘वंदे मातरम्’ तथा ‘विश्व हमें देता है सबकुछ’ गीता प्रस्तुत करके खूब वाहवाही बटोरी। ‘यूनिटी इन डायवर्सिटी’ लघु नाटिका के मायमसे छात्रों ने एकता की शक्ति, दोस्ती तथा आपसी प्यार का महत्व समझाया। इसके बाद छात्रों ने ‘गुड नेबर्स’ गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर कई विद्वजनों ने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। सत्संग का समापन संयोजिका श्रीमती वंदना गौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।





