दुकानों में डिजिटल राशन कार्ड प्रक्रिया शुरू, लाभार्थियों को मिलेगा लंबी लाइन से निजात

आसनसोल में एक राशन की दुकानों में डिजिटल राशन कार्ड प्रक्रिया शुरू की गई है. इसके चलते आम आदमी को राशन बहुत ही काम समय में उपलब्ध कराया जा सकेगा. इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद अब लंबी-लंबी लाइन से लाभार्थियों को निजात मिलेगी. साथ ही दुकान मालिकों को हिसाब रखने में अब फाइल कागज देखने की जरूरत नहीं होगी. राशन कार्ड में बार कोड दिए गए हैं जिसको स्कैन कर आसानी से बिना किसी देरी के जनता राशन से सामान खरीद पा रही है.

इसमें मशीन से एक पर्ची निकलती है, इसके बाद बार कोड को स्कैन किया जाता है. इस फैसले से राशन मालिक से लेकर उपभोक्ता काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. वैसे तो डिजिटल कार्ड को काफी समय पहले मंजूरी मिल गई थी लेकिन तकनीकी खराबी के चलते शुरू यह व्यवस्था शुरू नहीं हो पा रही थी. आसनसोल में अब हर राशन की दुकानों में डिजिटल राशन वितरण प्रक्रिया की शुरुआत की गई है.

Back to top button