दीवाली से पहले सरकार ने कर्मचारियों को दिया ये बड़ा तोहफा, ऐसा पहली बार है

त्योहारी सीजन में सरकार अपने कर्मचारियों को खुश करने में लगी हुई है। दिवाली से पहले एक और राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को सांतवे वेतन आयोग से जुड़ी खुशखबरी दी है। बिहार सरकार ने राज्य कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ता/राहत की दर 7 से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दी है। राज्य में नई दरें एक जुलाई 2018 से प्रभावी होंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय किया गया।
अगर आप भी हैं SBI एटीएम कार्ड होल्डर, तो बैंक की तरफ से आपके लिए है बुरी खबर, पढ़ें पूरी खबर
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि इस फैसले के तहत राज्य के सरकारी सेवकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को गत एक जुलाई से 7 प्रतिशत के स्थान पर 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता/राहत की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से खजाने पर 419 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा। इससे पहले यूपी में राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। अन्य राज्यों में भी केंद्र सरकार के डीए बढ़ाकर 9 फीसदी करने के बाद महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया था।





