दीये से लगी आग, डीजे के शोर में दब गईं मासूम की चीखें

जरा सी लापरवाही, कितनी भारी पड़ सकती है, उसकी बानगी ग्वालियर से सामने आई है। यहां के चंद्रनगर में रहने वाली साढ़े पांच साल की मासूम तृप्ति की आग में झुलस जाने से मौत हो गई। वजह जानकर आपका भी दिल बैठ जाएगा। क्योंकि दशहरे की रात में ये बच्ची अपने घर के ऊपर वाले कमरे में खेल रही थी।

अमृतसर रेल हादसे में नया मोड़! पुलिस ने दी थी…

खेलते-खेलते ही इस बच्ची के कपड़े में भगवान के लिए जलाए गए दीये से आग लग गई। पास में चल रहे भंडारे में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। बच्ची ऊपर कमरे में अकेली थी। ऐसे में उसकी आवाज किसी तक नहीं पहुंचीं और वो सत्तर फीसद से ज्यादा जल गई। आनन-फानन में घरवाले उसे गजराराजा अस्पताल लेकर भागे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद से ही घऱवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

 

Back to top button