दीपा कर्मकार एशियाई चैंपियनशिप में नहीं लेंगी हिस्सा

नई दिल्ली. जिमनास्टिक में भारत का नाम रौशन करने वाली दीपा कर्मकार अब बैंकॉक में होने वाले एशियाई जिमनास्ट चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी. क्यों की इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में दीपा घायल हो गई थी.
जिससे उनके घुटने में काफी चोट आगई थी और फिर उनके पैर आपरेशन मुम्बई में डॉक्टर अनंत जोशी ने किया. बता दें कि, बैंकॉक में अगले महीने एशियाई जिमनास्ट चैंपियनशिप का आयोजन होना है.
ऐसा बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के बाद दीपा इस चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी. इस समय दीपा का पूरा ध्यान अगले साल होने वाले एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स पर है.





