दिव्यांश जोशी चोट के कारण द. अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 विश्वकप से हुये बाहर

नई दिल्ली। ऑलराउंडर दिव्यांश जोशी दाएं कंधे में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 विश्वकप से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम में उनकी जगह सिद्धेश वीर को शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर चयन समिति ने यह फैसला किया है। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 17 जनवरी से शुरू हो रहा है।
बीसीसीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांश मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में फील्डिंग करते हुए गिरने के कारण अपना दायां कंधा चोटिल कर बैठे थे। इस चोट के कारण उनका विश्वकप खेलने का सपना टूट गया।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। 17 जनवरी से नौ फरवरी तक होने वाले इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन भारत को न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जापान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है।
चार बार की चैंपियन भारतीय टीम 19 जनवरी को श्रीलंका के साथ होने वाले मुकाबले से टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद वह 21 जनवरी को न्यूजीलैंड से और 24 जनवरी को जापान से भिड़ेगी। फाइनल मुकाबला नौ फरवरी को खेला जाएगा। वहीं, नाइजीरिया और जापान पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है।
भारत अंडर-19 टीम इस प्रकार है :
प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, ध्रुव चंद जुरेल (उप-कप्तान और विकेट-कीपर), शाश्वत रावत, सिद्धेश वीर, शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, कुमार कुशाग्र (विकेट-कीपर), सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल।
भारत चार बार इस खिताब को अपने नाम कर चुके है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार और पाकिस्तान ने दो यह खिताब जीत चुके हैं। वहीं, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें एक-एक बार विजेता रह चुकी है।
ग्रुप ए : भारत, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जापान
ग्रुप बी : ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नाइजीरिया
ग्रुप सी : पाकिस्तान, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे, स्काटलैंड
ग्रुप डी : अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा।

Back to top button