दिवाली पर ट्रेडिशनल वियर के साथ ट्राई करें यह हेयर स्टाइल्स

दिवाली के मौके पर सभी लड़कियों को ट्रेडिशनल ड्रेसेस पहनना पसंद होता है. अक्सर लड़कियां अपनी ड्रेस का सिलेक्शन तो आसानी से कर लेती हैं, पर अपनी ड्रेस के साथ हेयर स्टाइल को लेकर कंफ्यूज रहती हैं. खासकर ट्रेडिशनल ड्रेसेस के साथ हेयरस्टाइल सेलेक्ट करते समय बहुत सोचना पड़ता है. खासकर जब आप के बाल छोटे हो तो हेयर स्टाइल बनाने में बहुत प्रॉब्लम होती है. आज हम आपको कुछ ऐसे शॉर्ट हेयर कट वाली हेयर स्टाइल दिखाने जा रहे हैं जिन्हें आप अपनी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ आसानी से बना सकती हैं.दिवाली पर ट्रेडिशनल वियर के साथ ट्राई करें यह हेयर स्टाइल्स

1- अगर आप दिवाली पर लहंगा पहन रही है तो अपने सामने के बालों में फ्रेंच बनाएं और बाकी के बालों को हल्का करली लुक दें.

2- अगर आप अपने एथनिक सूट के साथ कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं तो फ्रंट पफ बनाकर बाकी के बालों को कर्ल करें.

3- लहंगे या एथनिक सूट के साथ आप यामी गौतम की तरह पोनी हेयरस्टाइल भी बना सकते हैं.

4- ट्रेडिशनल वियर के साथ आप यामी गौतम की तरह सामने से बालों को हल्का वेवी लुक देकर बाकी के बालों को खुला रख सकते हैं.

5- अगर आप डिफरेंट हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं तो यामी की तरह अपने बालों को रेट्रो लुक दे.

6- आप अपनी ट्रेडिशनल वियर के साथ साइड हेयरस्टाइल भी बना सकती हैं. साइड पर जेल लगाकर अपने बालों को सेट करें.

Back to top button