दिवंगत अधिवक्‍ताओं के 13 बच्‍चों को आर्थिक सहायता के रूप में दिए गए चेक

लखनऊ। दिवंगत अधिवक्ताओं के बच्चों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से अधिवक्ता कल्याणकारी एसोसिएशन लखनऊ की ओर ने 13 बच्चों को आर्थिक सहयोग के रूप में चेक प्रदान किए गए।

एसोसिएशन के संस्थापक ज्ञान सिंह एडवोकेट ने बताया कि शुक्रवार को दिन में करीब 12:00 बजे वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक सेठ के चैंबर में स्वर्गीय अधिवक्ताओं के 13 बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु आर्थिक सहयोग के रूप में चेक प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि समिति 1986 से अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और विगत 23 वर्षों से बच्चों को स्नातक तक की शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है अब तक समिति के माध्यम से 14 बच्चे स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं ।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट ने बताया कि आज जिन बच्चों को सहायता के रूप में चेक प्रदान किए गए हैं उनमें क्रमशः विद्यांश पी सिंह, तुसी सिंह, यश गोस्वामी, वेदिका शुक्ला, ईशानी यादव, आदित्य सिंह, पलक श्रीवास्तव, दीक्षा चंद्रा, श्रष्टि कश्यप, आस्था शुक्ला, यशी श्रीवास्तव, अक्षय कुमार एवं अभिनव बाजपाई को आर्थिक सहायता के रूप में चेक दिए गए। यह सभी बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Back to top button