दिल्ली सरकार का सर्वे, करीब 24 फीसदी दिल्ली वाले कोरोना वायरस के बने शिकार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे प्रदेश में सीरो सर्वे कराया है। इस सर्वे में कई तरह की बड़ी बातें सामने आई हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली एक ऐसा राज्य है जहां का रिकवरी रेट सबसे अधिक है और एक्टिव केस की संख्या भी हर दिन कम हो रही है। ऐसे में अब सरकार के इस सर्वे ने दिल्ली वालों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। दरअसल इस सर्वे में दावा किया गया है कि दिल्ली के हर चौथे व्यक्ति पर कोरोना वायरस का संकट छाया हुआ है।
सर्वे के दौरान जो स्टडी की गई है, उसके मुताबिक दिल्ली में एंटीबॉडी के मामले करीब 23.48 फीसदी हैं। यानी इतने लोग कोरोना वायरस की चपेट में है। इसके अलावा दिल्ली में जितने भी केस सामने आए हैं, उनमें अधिकतर बिना किसी लक्षण वाले थे।
स्टडी के मुताबिक, अब जब कोरोना संकट को 6 महीने पूरे हो चुके हैं तो दिल्ली में 23.48 फीसदी लोग ही इस वायरस की चपेट में आए हैं। इसका मतलब सरकार की ओर से जो फैसले लिए गए, फिर चाहे वो लॉकडाउन हो या फिर ट्रैकिंग का मसला उनका लाभ मिला है।
हालांकि, अभी भी दूसरे लोगों का इसकी चपेट में आने का खतरा है ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी और नियमों का पालन करना होगा।





