दिल्ली सरकार द्वारा लागू की गई ऑड-इवेन स्कीम पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए ये सवाल….

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सोमवार से 15 नवंबर तक दिल्ली सरकार द्वारा लागू की गई ऑड-इवेन स्कीम पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए हैं। जस्टिस अरुण मिश्रा ने  odd-even scheme लागू करने के पीछे क्या लॉजिक है? डीजल की गाड़ियों को बैन करना समझ में आता है, लेकिन ऑड-इवेन स्कीम क्यों लागू की गई?

सुप्रीम कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि दिल्ली सरकार शुक्रवार को डाटा और तमाम रिकॉर्ड से साबित करे कि  कि Odd Even scheme से कितना प्रदूषण कम हुआ। इस दौरान कोर्ट ने नियम को लेकर सवाल उठाए।

इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में जहां सुबह धूप खिली वहीं, धीरे-धीरे चल रही हवा ने दोपहर तक रफ्तार पकड़ ली। ऐसे में लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, दोपहर होते-होते स्मॉग का भी असर कम हुआ है। इससे पहले सुबह दिल्ली में एयर क्वलिटी इंडेक्स 700 के पास पहुंच चुका था और नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में 500 के आसपास था।

वहीं, हरियाणा के साथ पंजाब में भी पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ द्वारा जारी की गई तस्वीरें इस बात की तस्दीक भी कर रही हैं। ताजा मामले में पंजाब के लुधियाना में गांव कोट माना में पराली जलाने की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें किसान अपने खेतों में पराली जला रहे हैं। इसी बीच वायु प्रदूषण में घुट रहे मंडल के किसान भी पराली जला रहे हैं। दरअसल, मेरठ मंडल में एक सप्ताह के दौरान पराली जलाने के 28 मामले सामने आए हैं। मेरठ, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर में पराली जलाई गई है, वहीं, ग्रेटर नोएडा में भी पराली जलाए जाने की शिकायत मिली है, लेकिन कृषि विभाग इससे इनकार कर रहा है। मंडलायुक्त ने पराली जलाने की शिकायत पर कृषि विभाग को कार्रवाई की चेतावनी दी है।

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) का स्तर सोमवार को भी खतरनाक बना हुआ है। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में AQI 700 के पार है तो यूपी के हापुड़ जिले में यह 491 पहुंच गया है। वहीं, धूप खिलने और हवाओं की गति में थोड़ा इजाफा होने पर हल्की राहत मिली है, लेकिन स्वास्थ्य के मद्देनजर यह नाकाफी है।

  • यूपी के हापुड़ में स्माग से बचने के लिए कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने लोगों को मास्क वितरित किया।
  • पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं संरक्षण प्राधिकरण (ईपीसीए) एनसीआर के शहरों में जेनरेटर पर प्रतिबंध को लेकर कोई दिशा-निर्देश दे सकता है।
  • हवा की गति तेज होने से दिल्ली की आबोहवा कुछ सुधरी है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली राहत। हवा की गति ऐसे ही रही बरकरार तो शाम तक और सुधार के आसार हैं। इससे गंभीर से बहुत खराब स्तर पर आ सकता है प्रदूषण।
  • पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा तस्वीरें भी वायरल हुई हैं, जिसमें किसान खेतों में पराली जला रहे हैं।
  • पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अरविंदर सिंह ने पहली बार कबूल किया है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पराली जलाने की वजह से हुआ है।
  • मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार से हवा की रफ्तार बढ़ेगी और यह 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे दिल्ली का प्रदूषण भी आंशिक रूप से कुछ कम होगा।
  • प्रदूषण से लोग किस कदर परेशान हैं कि 40 फीसद लोग दिल्ली छोड़ना चाहते हैं।
  • दिल्ली में सबसे ज्यादा यानी तकरीबन 40 फीसद वाहनों से और 21 फीसद धूल के कणों से प्रदूषण हो रहा है।
  • सोमवार को जहां दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप निकली है तो वहीं हवा की रफ्तार भी तेज है।
  • दिल्ली लगातार दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है
  • दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हो रही हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई।
  • दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए 15 नवंबर तक Odd-Even Scheme लागू।
  • सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को पराली जलाने समेत कई मुद्दों पर सुनवाई होगी।
  • दिल्ली में odd even Scheme को सफल बनाने के मकसद से दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया साइकिल से अपने दफ्तर पहुुंचे।

  • प्रदूषण पर नजर रखने वाली एयर विजुअल वेबसाइट की मानें तो  रविवार के बाद सोमवार को भी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली है।
  • चिकित्सकों ने लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है।
  • पानी की मात्रा बढ़ाने के साथ बच्चों को घर पर ही रहने को कहा जा रहा है।
  • दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेरठ और हापुड़ में 5 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।

तेज हवा चली तो घटा स्मॉग, मिली थोड़ी राहत

बीते चार दिनों से बना स्मॉग का चैंबर सोमवार को तेज हवा के कारण कम हो गया। स्मॉग की चादर हल्की होने से लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की शिकायत थोड़ी कम रही। वहीं, दृश्यता भी पहले से बढ़ गई है। सोमवार को सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स-474 दर्ज किया गया ,जबकि यह रविवार को 491 पहुंच गया था।

वायु प्रदूषण की स्थिति में अभी मामूली सुधार हुआ है, लेकिन रविवार देर रात से हवा की गति लगभग 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है इसके कारण स्मॉग और वायु मंडल में धूल के महीने व मोटे कण काफी कम हो गए हैं।

मौसम विभाग की माने तो हवा की गति सोमवार को दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अधिक बनी रहेगी, अगर ऐसा होता है तो शाम तक वायु प्रदूषण की स्थिति में और सुधार देखने को मिलेगा। वहीं, बृहस्पतिवार और शुक्रवार तक हल्की बारिश होने की भी संभावना है। बता दें कि बीते चार दिनों से जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के आसपास बना हुआ था।

फरीदाबाद में रविवार के मुकाबले राहत

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में रविवार के मुकाबले सोमवार को पीएम 2.5 की मात्रा कम रही। सुबह 11 बजे यह मात्रा 426 थी, पर सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे यही मात्रा 500 थी। रविवार देर शाम हवा चलने और हल्की बूंदाबांदी का भी असर नहीं दिखाई दिया। प्रशासन द्वारा प्रदूषण को लेकर किए जा रहे इंतजाम का असर नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, सोमवार को लगातार सड़कों और पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। स्कूलों में दो दिन की छुट्टी होने से बच्चों को राहत मिली है।

Back to top button