दिल्ली चुनाव: शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर भाजपा के ब्रह्म सिंह आगे

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है।  ओखला सीट पर रुझान आना भी शुरू हो गए हैं। 8 फरवरी को हुए मतदान में इस सीट पर कुल 197170 वोट पड़े। वहीं, वोटिंग फीसद 58.84 रहा। भाजपा से ब्रह्म सिंह मैदान में हैं। आप से अमानतुल्लाह खान। कांग्रेस से परवेज हाशमी चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल इस सीट पर आप का राज है। अमानतुल्लाह खान ने 2015 में आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

-ओखला में पहला राउंड पूरा। भाजपा आगे।

– ताजा रुझानों के अनुसार शाहीन बाग में फिलहाल भाजपा आगे चल रही है।

-ओखला विधानसभा से भाजपा के ब्रह्म सिंह 214 वोट से आगे। ओखला विधानसभा आम आदमी पार्टी 3075, भाजपा 3289।

-ओखला से आप के अमानतुल्ला आगे।

यह भी पढ़ें: CAA और NRC कर बाद मोदी सरकार लाने जा रही है एक और बड़ा कानून, जानिए क्या है?

बता दें कि दिल्‍ली का सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र ओखला पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा है। 1977 में इस क्षेत्र को विधानसभा सीट घोषित किया गया था। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्‍लाह खान विधायक हैं। बता दें कि ब्रिटिशकाल में इस इलाके से ही यमुना नदी से आगरा नहर को निकाला गया था।

यह इलाका ओखला बर्ड सैंक्‍चुरी से साथ जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया यूनिवर्सिटी के लिए भी जाना जाता है। इस इलाके की ओखला मंडी भी बहुत फेमस है।

ओखला विधानसभा सीट में कुल मतदाता- 3,25,161 हैं।

पुरुष मतदाता- 1,94,521

महिला मतदाता- 1,30,611

अन्य- 29

Back to top button