दिल्ली के अस्पताल में आधी रात को मचा हड़कंप, बिजली के जंक्शन बॉक्स में लगी भीषण आग

दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिल्ली के डाबरी इलाके से राहत भरी खबर है। यहां रविवार (14 जून 2026) की रात को गुर्दे (किडनी) के एक अस्पताल के बिजली जंक्शन बॉक्स में अचानक आग लग गई।

अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया लेकिन दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी मरीज, स्टाफ या नागरिक के हताहत होने (चोट लगने) की कोई सूचना नहीं है।

वहीं अग्निशमन विभाग को रविवार रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां, एक ‘वाटर बाउजर’ और श्वसन उपकरण सहायता वाहन भेजे गए। अधिकारी के अनुसार दमकल कर्मियों ने आग पर रात 10 बजकर 40 मिनट तक काबू पा लिया था। 

Back to top button