दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, ग्रेनो और गाजियाबाद में गंभीर प्रदूषण

दिल्ली-एनसीआर की हवा बीते तीन हफ्तों से गंभीर और बहुत खराब स्तर के प्रदूषण के बीच बनी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली व आस-पास के कुछ शहरों की हवा गंभीर स्तर से एक पायदान खिसककर बहुत खराब श्रेणी में आ गई। वहीं, यूपी में गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा (ग्रेनो) की हवा में गंभीर स्तर का प्रदूषण बरकरार रहा। दिल्ली-एनसीआर की हवा में आपात स्तर पर पहुंचे खतरनाक पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) को भी तेज गति वाली हवा ने बिखेर दिया। लिहाजा, पीएम कण वापस बहुत खराब स्तर पर पहुंच गए हैं।  दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, ग्रेनो और गाजियाबाद में गंभीर प्रदूषण

  
दोपहर बाद से शुरू हुआ सुधार  
शुक्रवार को दोपहर के बाद हवा की गति बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर की हवा में मौजूद पार्टिकुलेट मैटर कणों में भी गिरावट शुरू हुई। आपात स्तर पर पहुंच चुके बेहद खतरनाक पीएम 2.5 अपने सामान्य मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से छह गुना ज्यादा (360 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) तक पहुंच गया था। वहीं, शुक्रवार शाम 4 बजे तक आपात स्तर से लुढ़ककर बहुत खराब स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह पीएम 10 का स्तर रात में ही आपात स्तर (500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) से नीचे लुढ़क आया था। रात आठ बजे तक हवा में इन कणों की मौजूदगी सामान्य से तीन गुना ज्यादा तक बनी रही। 

शहरों का एक्यूआई, गाजियाबाद- ग्रेनो सर्वाधिक प्रदूषित  
 शहर    एक्यूआई  
           04जनवरी   03जनवरी, 02 जनवरी 
दिल्ली    386            444        430
फरीदाबाद   380         411        411  
गाजियाबाद  418        458       455 
ग्रेटर नोएडा    408      433       438 
गुरुग्राम         337      370       458 
नोएडा           385       447      408  

नोट : आंकड़ों का स्रोत : सीपीसीबी, 301 से 400 का एक्यूआई बहुत खराब और 401 से 500 का एक्यूआई गंभीर प्रदूषण को प्रदर्शित करता है। 

Back to top button