पाकिस्तानः दिलीप कुमार का पेशावर में पैतृक घर ढहा

हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार का करीब सौ साल पुराना पैतृक मकान ढह गया है. प्रशासन ने कहा है कि इस जगह पर इसी तरह का मकान जल्द बनाया जाएगा.

सांस्कृतिक विरासत परिषद के महासचिव शकील वहीदुल्ला के मुताबिक ऐतिहासिक किस्सा ख्वानी बाजार के पास मोहल्ला खुदा दाद स्थित इस मकान का सामने वाला हिस्सा और दरवाजा ही बाकी बचा है.
शहर के लोगों ने ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण में लापरवाही के लिए खैबर पख्तूनख्वा सरकार की जमकर आलोचना की है. पुरातत्व विभाग ने 2014 में इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था.
गौरतलब है कि 94 वर्षीय दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर में हुआ था. साल 1930 में उनके पिता मुंबई आकर बस गए. इसके बाद उन्होंने हिन्दी फिल्मों मे काम करना शुरू किया. बहुत कम लोग जानते हैं कि दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ़ ख़ान है.
ये भी पढ़े: पनामा मामले में शरीफ बयान- मुझे और मेरे परिवार को फंसाया जा रहा है
एक सुप्रसिद्ध कलाकार के अलावा दिलीप कुमार राज्य सभा के सदस्य भी रह चुके है. वे अपने दौर के एक बेहतरीन अभिनेता हैं. उन्हे ‘ट्रेजिडी किंग’ की भी उपाधी दी गई है.
उन्हें भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार के अलावा पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ से भी सम्मानित किया जा चुका है.





