दिनेश कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन के राज का किया खुलासा, बताया- ये है टीम इंडिया की मजबूत कड़ी

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के राज का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि सभी 15 खिलाड़ी टीम से इस तरह जुड़े हैं कि किसी को भी अगले मैच में मौका मिल सकता है. प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ी और स्क्वॉड के अन्य खिलाड़ी एक जैसा अभ्यास करते हैं और मौका मिलने का इंतजार करते हैं.
कार्तिक ने कहा, ‘इस टीम के सभी 15 खिलाड़ी यह मानकर प्रत्येक मैच की तैयारी करते हैं कि वह खेल सकते हैं, मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि हमें मुट्ठीभर ही मौके मिलते हैं. जाहिर है जब वे हमें बताते हैं कि हम नहीं खेल रहे हैं, तो फिर हमें पता होता है कि हम हम खेल रहे हैं या नहीं. लेकिन इसके बाद हम इस तरह से अभ्यास करते हैं कि जैसे मानो हम अंतिम एकादश में खेलने जा रहे हैं.’
वास्तव में, यह कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की एक खासियत रही है कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों को पूरा अभ्यास कराया जाता है, चाहे वह अंतिम एकादश में शामिल हो या न हो. इसके अलावा न खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा ही होता है.
कार्तिक ने कहा,’ हमें अभ्यास करने का मौका मिलता है. हम गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास करते हैं, इसलिए आम तौर पर हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है जैसे कि हम अंतिम एकादश में खेल रहे हैं. इसलिए हम इस तरह से तैयारी करने कोशिश करते हैं जैसे कि हम अंतिम एकादश में खेल रहे हैं.’
मैच से एक दिन पहले भी टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को पूरा अभ्यास कराया, जबकि वह हाल में ही टीम के साथ जुड़े हैं. गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने भी नवदीप सैनी को पूरा अभ्यास कराया. इससे साफ है कि इस टीम में सही माहौल का निमार्ण हो रहा है.
That feeling when you are happy to play a World Cup 😃🙂 – @DineshKarthik #TeamIndia #SLvIND #CWC19 pic.twitter.com/0QEZdn7ZOw
— BCCI (@BCCI) July 5, 2019





