दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मामूली गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार

मुंबई। दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुए हैं। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 27.75 अंक की बढ़त के साथ 32186 के स्तर पर और निफ्टी 7 अंक की मामूली गिरावट के साथ 10085 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स में 0.58 फीसद और स्मॉलकैप में 0.85 फीसद की कमजोरी देखने को मिली है।
रियल्टी शेयर्स में मुनाफावसूली
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो बैंक, आईटी और फार्मा को छोड़ सभी सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर बंद हुए हैं। ऑटो (0.46 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (0.04 फीसद), एफएमसीजी (1.08 फीसद), मेटल (1.08 फीसद) और रियल्टी (1.26 फीसद) की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
जियो ने एयरटेल पर साधा निशाना कहा- ग्राहकों को भ्रमित कर रही है एयरटेल
आईओसी टॉप लूजर
दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 19 हरे निशान में और 32 गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी सनफार्मा, टाटापावर, रिलायंस, डॉ रेड्डी और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर्स में हुई है। वहीं, गिरावट, बीपीसीएल, आईओसी, आईटीसी, इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस और आईशर मोटर्स के शेयर्स में हुई है।
वैश्विक बाजार में मिले जुले संकेत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिले जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। जापान का निक्केई 0.47 फीसद की बढ़त के साथ 19869 के स्तर पर, चीन का शांघाई 0.09 फीसद की कमजोरी के साथ 3376 के स्तर पर, हैंगसैंग 0.40 फीसद की कमजोरी के साथ 27859 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.22 फीसद की बढ़त के साथ 2370 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर बंद हुए हैं। प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस 0.28 फीसद की बढ़त के साथ 22118 के स्तर पर, एसएंडपी 0.34 फीसद की बढ़त के साथ 2496 के स्तर पर और एसएंडपी500 0.34 फीसद की बढ़त के साथ 6454 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है।





