दांत चमकाने के लिए किए गए ये उपाय नहीं है कारगर

हम दांतो को चमकाने के लिए घरेलू उपायों जैसे स्ट्राबेरी, हल्दी, नारियल का तेल और केले के छिलकों का इस्तेमाल करते है. किन्तु हाल-फ़िलहाल में एक रिसर्च हुई, जिसके अनुसार इन्हे सोच समझ कर इस्तेमाल करना चाहिए. इससे आप दांतो को नुकसान पहुंच सकता है.

दांत चमकाने के लिए किए गए ये उपाय नहीं है कारगर

घरेलू उपायों से दांत को चमकाने के लिए हल्दी को बहुत अच्छा माना जाता है. ऐसा भी माना जाता है कि हल्दी पाउडर से सामान्य दांत दर्द में भी फायदा होता है. रिसर्च के अनुसार, सभी मसाले दांतो पर दाग छोड़ते है, किन्तु पीले मसाले दांतो को बदरंग बनाते है. अब आती है केले के छिलके की, केले में पोटेशियम, मैग्नीशियम व मैंगनीज अधिक मात्रा में होता है. यह दांतो के लिए फायदेमंद और दाग हटाने में मदद करता है. केले के छिलके को दो मिनट तक रगड़ने से तीन सप्ताह में धब्बे गायब हो जाते है. मगर रिसर्च के अनुसार यह दांतो की जड़ो तक न पहुंचने के कारण अच्छे से सफाई नहीं कर पाता है.

ये भी पढ़े: बिना दवाई के ऐसे ठीक करें अपना बढ़ा हुआ BP

नारियल के तेल में लोरिक एसिड प्लेक होता है जो दांत को साफ करने में मदद करता है. यदि ब्रश करते समय दो या तीन बूंद टूथपेस्ट पर लगा कर ब्रश करने से मसूड़े मजबूत होते है और दांत भी चमकते है. मगर ये बात सिद्ध नहीं कि तेल से आपके दांत चमकेंगे ही.

Back to top button