दसवीं शिवानी कप संडे ओपन प्राइजमनी चेस टूर्नामेंट 14 अक्टूबर को

लखनऊ। लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 14 अक्टूबर को होने वाली दसवीं शिवानी कप संडे ओपन चेस टूर्नामेंट में इस बार महिला स्पेशल टूर्नामेंट के तौर पर आधी आबादी को समर्पित एक विशेष श्रेणी में भी टूर्नामेंट के मुकाबले होंगे। मानसरोवर योजना, शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल में 14 अक्टूबर को होने वाले इस टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर दुबे ने बताया कि शिवानी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित 10 हजार रूपए की प्राइजमनी वाले इस टूर्नामेंट में ओपन, महिला श्रेणी, अंडर-16 आयु वर्ग, अंडर-14 आयु वर्ग व अंडर-10 आयु वर्ग में मुकाबले होंगे।उन्होंने बताया कि ओपन, अंडर-16, अंडर-14 व अंडर-10 आयु वर्ग में विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं ओपन वर्ग के साथ महिला वर्ग में पहले पांच के साथ छठें से 15वेें स्थान तक के खिलाड़ियों को भी नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं आयु वर्ग के मुकाबलों में पहले तीन खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता का प्रविष्टि शुल्क 200 रूपए है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि ऑनलाइन भी टूर्नामेंट की ईमेल आईडी [email protected] पर 13 अक्टूबर को सुबह 9ः00 बजे तक दे सकते है। वहीं आयोजन स्थल पर 14 अक्टूबर को सुबह 9ः30 बजे तक भी खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि दे सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नः 7459899385 पर सम्पर्क कर सकते है।





