दवा कारोबारी पर अपराधियों ने किया हमला, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

पटना.बिहार में अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ गया है इसकी बानगी बुधवार सुबह राजधानी पटना के बिहटा में देखने को मिली। सुबह करीब 9 बजे केशरी मेडिकल एजेंसी के मालिक और बड़े दवा कारोबारी राजीव भारती दुकान में थे तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधी आ धमके। अपराधियों ने बाइक को दुकान से कुछ दूरी पर रोका। इसके बाद दो अपराधी आगे बढ़े। दोनों दुकान के गेट के सामने पहुंचे और गोली चलाने लगे। सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई वारदात…दवा कारोबारी पर अपराधियों ने किया हमला, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

नकाबपोश अपराधियों ने राजीव को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक आधा दर्जन गोली चलाया। हमला कर अपराधी अपने साथियों की बाइक पर बैठे और फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में राजीव बाल-बाल बचे। घटना बिहटा चीनी मिल रोड की है। सूचना मिलने पर बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें: वकील की डॉक्टर पत्नी को लेकर ड्राइवर फरार, थाने में उसने लगायी अपनी गुहार

घटना के विरोध में बाजार बंद
वारदात की वजह अपराधियों द्वारा इलाके में दहशत फैलाना और रंगदारी की वसूली बताई जा रही है। घटना के बाद राजीव भारती के पिता गोपाल प्रसाद केसरी ने कहा कि किसी से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। पहले से किसी ने उन्हें किसी प्रकार की धमकी नहीं दी थी। घटना के विरोध में व्यापारी एकजुट हो गए हैं। व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया है।

Back to top button