थ्रेडिंग से ज्यादा बेहतर है कटोरी वैक्स

अनचाहे बालों से हर कोई परेशान रहता है. लड़कियां इसे हटाने के लिए वैक्स या फिर ट्रेडिंग दोनों का ही सहारा लेती हैं. दोनों के बारे में आपको पता होगा. अनचाहे बालों को क्लीन करने के लिए कटोरी वैक्स और थ्रेडिंग दो ही तरीके हैं. लेकिन कटोरी वैक्स थ्रेडिंग से ज्यादा बेहतर माना जाता है. अगर आप भी नहीं जानते हैं इसके बारे में तो हम आपको बताने जा रहे हैं कटोरी वैक्स के क्या फायदे होते हैं.

इसमें एक मेटल की कटोरी में वैक्स होता है. जब आपको वैक्स करना हो, उसे गर्म कर लें. गर्म इतना करें, जितना आपकी स्किन आराम से सह ले. इसके बाद ब्रश की मदद से स्किन पर उन जगहों पर लगाएं, जहां से आपको बाल क्लीन करने हैं. दो से तीन मिनट बाद, जब वैक्स टाइट लगने लगे तो इसे बालों की ग्रोथ के उल्टी डायरेक्शन में खींचकर निकाल लें.
* क्लीन और क्लीयर लुक
अगर आपके फेस पर ज्यादा बाल हैं, तो कटोरी वैक्स आपके लिए बेस्ट है. यह बालों को जड़ से क्लीन करता है. वहीं थ्रेडिंग में बाल जड़ से खत्म नहीं होते, केवल ऊपर की तरफ से होते हैं.
* घर पर ही आप खुद कर सकती हैं
जहां आप कटोरी वैक्स खुद ही आसानी से घर पर कर सकती हैं वहीं, थ्रेडिंग करना काफी मुश्किल होता है. खुद से थ्रेडिंग करने के लिए आपको काफी एक्सपर्ट होना चाहिए वरना आपकी छोटी सी भूल से स्किन को चोट पहुंच सकती है.

Back to top button