मिस वर्ल्ड पर बयान अपमानजनक, अब थरूर पर दर्ज कराएंगे FIR: महिला आयोग

नई दिल्ली. कांग्रेस लीडर शशि थरूर ने रविवार को मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने पर ट्वीट करने पर विवाद हो गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने थरूर पर FIR दर्ज कराने की बात कही है। NCW चीफ रेखा शर्मा ने कहा कि जिस लड़की ने भारत को सम्मान दिलाया, ये केवल उसका ही नहीं देश का अपमान है। थरूर ने ट्वीट में लिखा था, “हमारी तो ‘चिल्लर’ भी मिस वर्ल्ड बन गईं।” हालांकि, थरूर के इस ट्वीट पर अनुपम खेर और ट्विटर यूजर्स ने एतराज जताया। बता दें कि हरियाणा में जन्मी 20 साल की मानुषी ने 17 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड का ताज दिलाया।मिस वर्ल्ड पर बयान अपमानजनक, अब थरूर पर दर्ज कराएंगे FIR: महिला आयोग

हम बताना चाहते हैं कि थरूर गलत हैं

– रेखा शर्मा ने कहा, “हम पहले थरूर को समन देने के बारे में सोच रहे थे लेकिन उन्होंने माफी मांग ली। लेकिन माफी मांगना ही सही नहीं है। ऐसा लगता है कि वे माफी मांगकर लोगों को शांत रहने के लिए कह रहे हैं।”

– “जिसने भारत को सम्मान दिलाया, उस लड़की का ही अपमान किया जा रहा है। हम उन्हें बताना चाहते हैं कि वे गलत हैं।”

– बता दें कि थरूर ने इस ट्वीट के जरिए मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट किया- नोटबंदी एक गलती थी। बीजेपी को ये समझना चाहिए कि हमारा कैश दुनिया पर राज करता है, यहां तक कि हमारी ‘चिल्लर’ भी मिस वर्ल्ड बन गईं। बता दें कि भारत में खुले पैसों को बोलचाल की भाषा में चिल्लर कहा जाता है।

ये भी पढ़ें: बेघर होते ही बेनाफशा ने किया खुलासा – मैं प्रियांक के साथ बिस्तर पर सोई जरुर लेकिन वो मेरे….

थरूर के मानुषी पर किए ट्वीट का हुआ विरोध

– फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अनुपम खेर ने इस ट्वीट पर एतराज जताया। उन्होंने जवाब में कहा, “आपका स्तर इतना क्यों गिर गया।’
– एक और यूजर ने कहा, “चिल्लर और छिल्लर में अंतर होता है थरूर जी। राजनीतिक निशाना साधना हो तो कुछ भी। हद है। कृपया उस लड़की का मजाक ना उड़ाएं, जिसने हमें सम्मान दिलाया।”
– अनुज त्रिवेदी नाम के यूजर ने रिप्लाई किया, “सर छिल्लर एक बहादुर कम्युनिटी है। किसी समाज का मजाक ना उड़ाएं। आप थरूर हैं.. थोर नहीं।”

विरोध हुआ तो माफी मांगी

– सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट का विरोध होने का बाद थरूर ने एक और ट्वीट कर माफी मांगी।

– उन्होंने दूसरा ट्वीट किया, “आज हल्के-फुल्के अंदाज में किए गए ट्वीट से जिन लोगों को ठेस पहुंची है, उनसे माफी मांगता हूं। मेरा मकसद निश्चित रूप से उस युवा लड़की को ठेस पहुंचाना नहीं था, जिनके जवाब की मैंने अलग से तारीफ की है।

17 साल बाद भारत ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

– मानुषी छिल्लर ने शनिवार को मिस वर्ल्ड, 2017 जीता। चीन में हुए कॉम्पिटिशन में मानुषी 118 कॉन्टेस्टेंट्स में से मिस वर्ल्ड चुनी गईं। हरियाणा में जन्मी 20 साल की मानुषी दिल्ली में रहती हैं। वे सोनीपत के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं। बता दें कि 17 साल बाद भारत के पास मिस वर्ल्ड का खिताब आया है।

ये भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर के इस डांस मूव्स के हो जाएंगे कायल, देखें वीडियो

कौन हैं मानुषी?

– मानुषी का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव में हुआ। उनके पिता मित्रवासु और मां नीलम छिल्लर दोनों डॉक्टर हैं। फिलहाल, फैमिली दिल्ली में रहती है।
– उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से हुई। फिलहाल, सोनीपत के बीपीएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं। उन्हें फैशन, डांस, ग्लैमर में इंटरेस्ट है।

Back to top button