त्वचा की रंगत में निखार लाते हैं यह उबटन

सभी लड़कियां अपनी त्वचा के रंग को गोरा और चमकदार बनाना चाहती हैं. अपने रंग को गोरा बनाने के लिए लड़कियां कई तरीकों का इस्तेमाल करती हैं, पर  चेहरे पर ज्यादा चीजों का इस्तेमाल करने से कभी कभी त्वचा को साइड इफैक्ट्स भी हो सकते हैं. अगर आप अपनी त्वचा के रंग को गोरा बनाना चाहती हैं तो हमारे द्वारा बताए गए उबटन का इस्तेमाल करें. यह उबटन प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल से बनाए जाते हैं. जिसकी वजह से इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है. त्वचा की रंगत में निखार लाते हैं यह उबटन

1- त्वचा के रंग को गोरा और चमकदार बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में एक चम्मच चंदन पाउडर, दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं. जब ये सूख जाए तो इसे साफ पानी से धोएं. ऐसा करने से आपकी त्वचा का रंग गोरा और चमकदार हो जाएगा. 

2- रूखी और ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने के लिए एक चम्मच बेसन में नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. निंबू में भरपूर मात्रा में ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं. जो स्किन की रंगत को साफ करने के साथ-साथ ड्राईनेस की समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं. 

3- गोरी और चमकदार त्वचा पाने के लिए बेसन में मसूर की दाल का पाउडर, गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं. जब ये सूख जाए तो इसे गर्म पानी से साफ करें.

Back to top button