जल्द ही हिंदुओं के चिता जलाने पर भी लग सकती है रोक- त्रिपुरा राज्यपाल

अगरतला. त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों पर प्रतिबंध लगाए जाने पर प्रतिक्रिया देते ट्वीट किया। लिखा- ‘कभी दही हांडी, आज पटाखा, कल हो सकता है प्रदूषण का हवाला देकर मोमबत्ती और अवॉर्ड वापसी गैंग हिंदुओं की चिता जलाने पर भी याचिका डाल दे।’ पिछले साल दिवाली की रात तीन गुना बढ़ गया था वायु प्रदूषण…

– पटाखों के उपयोग को लेकर छिड़ी बहस के बीच मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा पिछले साल दर्ज हवा की मॉनिटरिंग रिपोर्ट एक बार फिर चर्चा में आ गई।
– पिछले साल दिवाली की रात भोपाल में वायु प्रदूषण का स्तर आम दिनों से दो से तीन गुना अधिक था। हालांकि यह 2015 से कम था।
राज्य के रिहायशी क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री पर रोक
– बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के रिहायशी इलाकों में पटाखे बेचने पर रोक लगा दी है। साथ ही प्रशासन को आदेश दिया है कि वो प्रतिबंधित इलाकों में पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे।
– हाईकोर्ट का यह आदेश पटाखा चलाने के खिलाफ नहीं है, बल्कि सिर्फ रिहायशी इलाकों में बिक्री पर रोक के लिए है।
– चीफ जस्टिस मंजुला चेल्लूर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मंगलवार को जस्टिस वीएम कनाडे के पिछले साल के आदेश को बरकरार रखते हुए यह आदेश दिया है।
– दरअसल, स्थानीय प्रशासन ने कुछ अस्थायी बिक्रेताओं के पटाखे बेचने का लाइसेंस निरस्त कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ इन विक्रेताओं ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
– खंडपीठ ने कहा कि कोई भी विक्रेता जो अस्थायी तौर पर रिहायशी इलाकों में पटाखा बेचना चाहते हैं उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी।
– बता दें कि इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपने फैसले में दिवाली के दौरान दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है।
ये भी पढ़े: गुरदासपुर उपचुनाव में 12 बजे तक 26.2% मतदान, नतीजे 15 को
– दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध के बाद त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
– उन्होंने ट्विट कर कहा कि हो सकता है प्रदूषण का हवाला देकर कल को हिंदुओं के चिता जलाने पर भी रोक लगा दी जाए। कभी दही-हांडी, आज पटाखा, कल को हो सकता है प्रदूषण का हवाला देकर मोमबत्ती और अवार्ड वापसी गैंग हिंदुओं की चिता जलाने पर भी याचिका डाल दे।





