तो ऐसे घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट बनारसी दम आलू

दम आलू कई तरीके से बनाया जा सकता है। बनारस में इन्हें कुछ अलग तरीके से बनाया जाता है। इन्हें बनारसी दम आलू के नाम से ही जाना जाता है। बनारसी दम आलू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। इन्हें बनाने की विधि…तो ऐसे घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट बनारसी दम आलू

सामग्री :-

छोटे आलू- 12 से 15
तेल- फ्राई करने के लिए

ग्रेवी बनाने की सामग्री- 

टमाटर- 2 कप
लहसुन- 3 कलियां
अदरक- 1 इंच का टुकड़ा
साबुत कशमीरी मिर्च- 4
काजू- 2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
सौंफ- 1 चम्मच
पानी- 2 1/2 कप

ये भी पढ़ें: क्या हैं जीमेल के सीक्रेट फीचर्स, जानिए इस खबर में…

अन्य सामग्री- 

इलायची- 8
कसूरी मेथी- 1 चम्मच
शहद- 1 चम्मच
ताजी क्रीम- 1/4 कप
धनिया- 1 चम्मच
बटर- 2 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार

विधि – 

सबसे पहले आलुओं को धोकर साफ कर लें, फिर उनमें फोर्क से थोड़े छेद करके छिलके के साथ गरम तेल में फ्राई कर दें। फिर उन्हें किसी पेपर पर रखें।

ग्रेवी बनाने के लिए सभी सामग्रियों को कढाई में डाल कर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर गल ना जाए।

फिर जब ये सामग्रियां ठंडी हो जाएं तब उन्हें ब्लेंडर में डाल कर स्मूथ पेस्ट बना लें।  अब एक पैन लें, उसमें तेल और बटर गरम करें, फिर उसमें इलायची और ग्रेवी वाला तैयार पेस्ट डाल कर उबालें।

ये भी पढ़ें: 2019 में उडेंगी कारें, इस कार में कर सकते हैं हवाई सैर

जब ग्रेवी से तेल अलग हो जाए तब उसमें आलू, कसूरी मेथी, शहद और नमक मिला कर धीमी आंच पर कुछ देर के लिए पकाएं। फिर इसमें क्रीम और धनिया डाल कर सर्व करें।

Back to top button