वीडियो: तो इसलिए धोनी को कहा जाता है बुद्धिमान क्रिकेटर, वीडियो देख खुद समझ जाओगे आप…

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बुधवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच के दौरान एक बार फिर साबित किया कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे बुद्धिमान क्रिकेटर कहा जाता है.

दरअसल, मैच में मेजबान टीम के हरफनमौला खिलाड़ी क्रूणाल पांड्या ने गेंदबाजी के दौरान धोनी को ‘मांकडिंग’ के जरिए आउट करने के प्रयास किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए. आप भी देखिए वीडियो…

मोहम्मद नबी ने पिछले हैदराबाद के लिए शानदार गेंदबाजी से, मिल रही है पूरी कामयाबी

केधार जाधव की बल्लेबाजी के दौरान धोनी नॉन स्ट्राइकर छोर पर थे और पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे. एक गेंद डालने के दौरान वह अचानक रुक गए और वापस रनअप के लिए चले, लेकिन धोनी ने इस बीच अपने बल्ले को क्रीज के अंदर ही रखा. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया कि पांड्या धोनी को चेतवानी देना चाहते थे कि चेन्नई के कप्तान ने पहले ही गेंदबाज की मंशा भाप ली थी.

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के इस सीजन के पहले मैच में जोस बटलर को रविचंद्रन अश्विन ने ‘मांकडिंग’ के जरिए आउट किया था जिसके कारण इस पर बड़ा विवाद खड़ा हुआ.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन के मैच में मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 37 रनों से हरा दिया. बता दें कि एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई आईपीएल के चार में से 3 मैच जीत चुकी है.

Back to top button