तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बेटी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए एक भावुक किया ट्वीट…..

आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के चार मैचों में 14 विकेट झटकने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बेटी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए एक भावुक ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही तुमसे मिलने आ रहा हूं.
क्रिकेटर शमी ने बेटी के चौथे जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ” मेरी प्यारी मासूम यह दिन तुम्हारी जिंदगी में बार-बार आए. तुम्हारी बहुत याद आ रही है. मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं. घबराना नहीं. मैं जल्द ही आपसे मिलने आ रहा हूं.”
बता दें कि पारिवारिक कलह के चलते पत्नी हसीन जहां और बेटी चार साल की बेटी आयरा क्रिकेटर शमी के घर से दूर रह रही हैं. हालांकि, क्रिकेटर शमी सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी को याद करते रहते हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने बेटी का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें मासूम डांस करते नजर आ रही थी.
दरअसल, पिछले साल मार्च में हसीन जहां ने अपने पति क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दी थी. हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे. शमी इन सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं और हसीन जहां भी इन आरोपों को अभी तक साबित नहीं कर पाई हैं. अभी भी पति-पत्नी के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है.
Many many happy returns of the day my little sweetheart 💋🎂🎂🎂🎂🎂missing you so much baby I’m with you always don’t worry I’m coming to meet you soon 💕💕💕#birthday pic.twitter.com/9VQuNXTcV7
— 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@MdShami11) July 17, 2019





