तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद बाजार में आज दिखी रिकवरी

नई दिल्ली. देश के शेयर बाजार पिछले तीन दिनों से लगातार बड़ी गिरावट देखी जा रही थी जिसने बाजार में पैसा लगाने वाले निवेशकों को घनघोर निराशा में डाल दिया था. लेकिन आज (शुक्रवार) बाजार में तीन दिनों की बड़ी गिरावट के बाद आखिरकार बड़ी तेजी देखी गई है. इस तेजी की वजह से आज फिर निवेशकों के बीच ख़ुशी की लहार दौड़ पड़ी है.
देश के शेयर बाजार में आज (शुक्रवार) सुबह तक़रीबन दस बजे तक के आकड़ों के अनुसार सेंसेक्स में 136 अंकों की बड़ी तेजी देखी गई है. इस वजह से देश में सेंसेक्स आज 35,448 अंकों के स्तर पर पहुंच कर कारोबार कर रहा है. इसी तरह निफ़्टी में भी आज 32 अंकों की तेजी दर्ज की गई है. इस तरह निफ़्टी भी आज देश में 10,633 अंकों के स्तर पर पहुंच गया है. इसी तरह अगर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (नसे) के निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयरों का हाल देखे तो इनमे से 39 शेयर आज हरे निशान पर है तो वही 11 शेयर अभी भी लाल निशान पर ही कारोबार कर रहे हैं.
इसी तरह अगर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के निफ़्टी इंडेक्स की बात की जाए तो निफ़्टी के मिडकैप इंडेक्स में आज 0.12 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. इसी तरह इसके स्मॉलकैप इंडेक्स में भी आज 0.34 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.





