तीन और पेट्रोल पंपों में मिली गड़बड़ी, एसटीएफ ने दो को किया सीज

लखनऊ। तेल चोरी के एसटीएफ के बड़े खुलासे के बाद पेट्रोल पंप संचालकों को किसी का डर नहीं है। शहर के तीन और पेट्रोल पंपों में शनिवार को फिर गड़बड़ी पाई गई। इनमें दो को सील कर दिया गया है, जबकि एक पंप की जांच की जा रही है।तीन और पेट्रोल पंपों में मिली गड़बड़ी

इससे पहले गुरुवार को एसटीएफ व प्रशासन की संयुक्त टीम ने सात पेट्रोल पम्पों में छापेमारी कर इलेक्ट्रानिक चिप के जरिए घटतौली के बड़े मामले का राजफाश हुआ था। इसके बाद शनिवार दोपहर बाट माप विभाग व भारत पेट्रोलियम की संयुक्त टीम ने आशियाना स्थित चंद्रा फिलिंग स्टेशन में छापा मारा, जहां दो मशीनों में इलेक्ट्रानिक चिप के जरिए घटतौली पकड़ी गई। इस पप पर मौके पर पांच लीटर तेल में 40 मिली लीटर तेल की चोरी पकड़ी गई। इस पर पंप को सील कर दिया गया है।

बाट माप विज्ञान लैब के वरिष्ठ निरीक्षक विधिक सतेंद्र कुमार उत्तम के मुताबिक चंद्रा फिलिंग स्टेशन में वर्षो से पंप मालिक आलोक पुरी व कर्मचारियों की संलिप्तता से घटतौली की बात सामने आई है। हालांकि यहां रिमोट बरामद नहीं हुए। इससे आशंका है कि मशीन में पेट्रोल चोरी की मात्र कम कर दी गई थी। इसकी भी जांच की जा रही है। पड़ताल में मिले तथ्यों के आधार पर पंप मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: योगीराज में पुलिस ने बुजुर्ग रिक्शाचालक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

इसके अलावा इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने शनिवार देर शाम डंडहिया स्थित मिश्र आटो मोबाइल पेट्रोल पंप व चिनहट स्थित चिनहट स्थित फिलिंग सेंटर में छापेमारी की। इंडियन ऑयल के चीफ इंजीनियर एमके अवस्थी के मुताबिक डंडहिया स्थित पंप की मशीन में इलेक्ट्रानिक चिप लगी पाई गई। पंप को सील करा दिया गया है।

यहां घटतौली की जांच कराई जा रही है। जबकि चिनहट स्थित पंप की मशीन में एक अतिरिक्त सर्किट की फिटिंग पाई गई। उसकी जांच कराई जा रही है।

Back to top button