तमिलनाडु में मोदीकेयर से 89,000 से ज्यादा लोग को मिला लाभ : प्रधानमंत्री

मदुरै । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में 89,000 से अधिक लोग केंद्र की मोदीकेयर स्वास्थ्य बीमा योजना से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने यह बात रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखने के बाद कही । इसके साथ ही राजाजी, तंजावुर और तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन किया।
तमिलनाडु में करीब 1.57 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना या मोदीकेयर से जुड़े
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया । रैली में मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में करीब 1.57 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना या मोदीकेयर से जुड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों के उपचार पर खर्च के लिए 200 करोड़ रुपये की राशि अधिकृत की गई है। बीमा योजना 500,000 रुपये तक का कवर प्रदान करती है और 10 करोड़ से अधिक परिवारों को कवर करती है।
ये भी पढ़ें :-झोपड़ी में रहता है ये विधायक, चंदे के पैसे से बन रहा है मकान 
भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र के शासन के साढ़े चार वर्षों के दौरान 30 प्रतिशत से अधिक अतिरिक्त चिकित्सा सीटें जोड़ी
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र के शासन के साढ़े चार वर्षों के दौरान 30 प्रतिशत से अधिक अतिरिक्त चिकित्सा सीटें जोड़ी गई हैं। मोदी ने कहा कि केंद्र 2025 तक क्षय रोग (टीबी) के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने चेन्नई में टीबी अस्पताल के उन्नयन के लिए तमिलनाडु सरकार की सराहना की।
एम्स के बारे में मोदी ने कहा कि इसने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अपने लिए एक ब्रांड की छवि बनाई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के इस ब्रांड को देश के सभी हिस्सों में ले जाया जा रहा है।

Back to top button