तबीयत खराब होने की वजह से SP नेता मुलायम सिंह यादव गाजियाबाद के अस्पताल में हुए भर्ती….

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता मुलायम सिंह यादव (mulayam singh yadav) को सोमवार दोपहर कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत खराब होने के पर पूर्व सपा सुप्रीमो और मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह को अस्पताल लाया गया। अस्पताल लाने के दौरान उनके साथ सपा नेता और बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी मौजूद थे।

यहां पर बता दें कि बीते कुछ समय से मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब चल रही है। इससे पहले शुगर लेवल बढ़ने के कारण उन्हें शनिवार शाम को गुरुग्राम के मेदांता  मेडी सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद सोमवार को आराम नहीं आने और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कौशांबी लाया गया।

यशोदा अस्पताल के एमडी डॉ. पीएन अरोड़ा ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम उनकी देखरेख कर रही है। उनकी सभी जांच की जा रही है। किसी प्रकार की चिंता का विषय नहीं है। शुगर लेवल कंट्रोल होते ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। गौरतलब है कि 10 जून को भी उनको मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते 15 दिन में उन्हें तीसरी बार अस्पताल में भर्ती होने पड़ा है।

Back to top button