डोर नॉब खरीदने जा रहे हैं? तो ये गलतियां भूलकर भी न करें…

जब बात हो घर को मॉडर्न लुक देने की, तब दीवारों, परदों और इंटीरियर की अन्य चीजों के साथ ही घर के दरवाजों पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। आजकल बाजार में जिस तरह के डिजाइनर दरवाजे मौजूद हैं, उनके साथ मैचिंग डोर नॉब्स तलाशना भी आसान काम नहीं है रह गया है।डोर नॉब खरीदने जा रहे हैं? तो ये गलतियां भूलकर भी न करें...
आज हर चीज में डिजाइन और लुक बहुत अहमियत रखते हैं, ऐसे में जब आप अपने मनचाहे दरवाजे के लिए नॉब चुन रहे हों, तो इन बातों का खास ध्यान रखें…
1. पैनी किनार या हाथ में चुभने वाला कोई डोर नॉब न चुनें।
2. नॉब का आकार ऐसा हो जो आसानी से हाथ में पकड़ा जाए।
3. नॉब पर किसी फिसलने वाले मेटिरियल की कोटिंग न हो।
4. डोर नॉब मेटिरियल भी अपने रूम के इंटीरियर को ध्यान में रखते हुए चुनें। इन दिनों कीमत के आधार पर अलग-अलग मेटिरियल में नॉब मौजूद हैं, जैसे वाइट मेटल फिनिश, क्रोम प्लेटेड, बर्निश्ड गोल्ड फिनिश, ब्रास, आयरन, ब्रास नॉब व सैटिन निकल नॉब आदि। 
Back to top button