डॉक्टर डेनिस मुकवेगे और रेप पीड़िता नादिया मुराद को मिला नोबल शांति पुरस्कार

ओस्लो। शुक्रवार को नोबेल पुरस्कारों में शांति के पुरस्कार की घोषणा की गई। ओस्लो में पांच सदस्यों की कमिटी ने डीआर कांगो के डॉक्टर डेनिस मुकवेगे और IS के आतंक का शिकार हुई यजीदी रेप पीड़िता नादिया मुराद को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। यौन हिंसा के खिलाफ मुहिम चलाने और महिला अधिकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य के बदले उनको यह सम्मान दिया गया है।
ये भी पढे : पीएम मोदी को मिला UN का सर्वश्रेष्ठ ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ अवार्ड, योगी ने दी बधाई 
पुरस्कार चयन समिति ने कहा की, ‘दोनों ही विजेताओं को युद्ध क्षेत्र में यौन हिंसा को हथियार की तरह इस्तेमाल किए जाने की मानसिकता के खिलाफ बहुत ही सराहनीय काम किया है। यौन हिंसा के खिलाफ इनके सर्वोच्च योगदान को देखते हुए ही दोनों को नोबेल शांति सम्मान दिया जा रहा है।’ रेप पीड़िता नादिया मुराद को IS के लड़ाकों ने सेक्स स्लेव बनाया था। वहां से जान बचाकर निकलने के बाद से वह इस वक्त पूरी दुनिया में महिलाओं को यौन हिंसा के खिलाफ जागरूक करने के काम में जुटी हुई हैं। डॉक्टर मुकवेगे पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और वह यौन हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए काफी लंबे समय से काम कर रही हैं।
ये भी पढे : गर्लफ्रेंड को किस करने पर कोर्ट ने सुनाई 16 साल के लड़के को सज़ा 
आपको बता दें की इस साल शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए कुल 331 (216 लोगों और 115 संगठनों) का नाम मुकाबले में शामिल हुआ था। वहीं अब तक 98 नोबेल शांति पुरस्कार दिए जा चुके हैं। इस साल बुकी मार्केट में अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन का नाम भी चल रहा था।
The post डॉक्टर डेनिस मुकवेगे और रेप पीड़िता नादिया मुराद को मिला नोबल शांति पुरस्कार appeared first on .

Back to top button