डॉक्टरों ने कहा पप्पू यादव से डर लगता है, पप्पू ने कहा लुटेरे हैं ये इनकी होगी जन पिटाई

पटना.सांसद पप्पू यादव से डर लगता है। वो एक जनप्रतिनिधि है, लेकिन उनका डॉक्टरों के साथ जो व्यवहार है उससे हमें डर लगता है। यही हाल रहा तो बिहार में हमें अपनी प्रैक्टिस करने पर विचार करना पड़ेगा। आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर सहजानंद ने से बात करते हुए ये बात कही। इधर, सांसद पप्पू यादव ने इसपर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार के लुटेरे डॉक्टरों पर मेरा हल्ला बोल अभियान चलता रहेगा। ऐसी डॉक्टरों की जनता की ओर से कुटाई की जायेगी। क्या है विवाद…डॉक्टरों ने कहा पप्पू यादव से डर लगता है, पप्पू ने कहा लुटेरे हैं ये इनकी होगी जन पिटाई

– शमां परवीन दो दिनों से आईसीयू में बंधक थी। डॉक्टरों ने उसके इलाज के बदले में 3 लाख 10 रुपए की मांग किया था। शमां परवीन के परिजनों की ओर से अस्पताल प्रबंधन को सारे पैसा दे दिया गया था, लेकिन पैसा नहीं रहने के कारण 10 हजार रूपया नहीं दे पाये थे। अस्पताल प्रबंधन पैसा नहीं देने पर आक्रोशित हो गया और उसने मरीज को बंधक बना लिया। इस मामले की दो दिन के बाद सूचना मिलने पर सांसद पप्पू यादव कंकड़बाग स्थित शिवा हॉस्पिटल पहुंचे और मरीज को रिहा करवा दिया। पप्पू यादव ने ऐसा दूसरी बार किया है। इससे पहले भी पप्पू यादव ने पैसा नहीं रहने पर एक मरीज को रिहा करवा चुके हैं।

पप्पू यादव से डर लगता है

– पप्पू यादव के इस व्यवहार से आईएमए नाराज हो गया है। डॉक्टरों ने पप्पू यादव की कार्रवाई को लेकर बैठक हुई। बैठक में ये तय किया गया कि संघ पूरे मामले को लेकर सीएम से मुलाकात करे। उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी जाए और अपनी सुरक्षा की उनसे गुहार लगायी जाये। सीएम अगर हमारी बात नहीं सुनते हैं तो हमें अपने दूसरे विकल्प पर विचार करना चाहिए।

-आईएमए के अध्यक्ष डॉ सहजानंद ने कहा कि सांसद पप्पू यादव के व्यवहार से हम लोग सहम गए हैं। उनसे अब हमें डर लगने लगा है। ऐसे माहौल में हम कैसे किसी का इलाज कर सकते हैं। शीघ्र ही हम सीएम से मिलकर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करायेंगे।

ये भी पढ़ें: बाइक चेकिंग के दौरान युवक ने ASI को पीटा, बचाने के बजाय देखते रहे पुलिसकर्मी

डॉक्टरों की होगी अब कुटाई(पिटाई)
-सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जनता अब डॉक्टरों की जन कुटाई(पिटाई) करेगी। डॉक्टरों में सेवा भाव पूरी तरह से खत्म हो गया है। वे गरीब मरीज को लूटने का काम करते हैं। ऐसे डॉक्टरों से जनता आक्रोशित हो गई है। वे नहीं सुधरे तो जनता अब इनकी जन कुटाई(पिटाई) करेगी.

Back to top button