डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर छा गए खलील अहमद, दिखाया अपनी घातक गेंदबाजी का जलवा
एशिया कप के चौथे मुकाबले में मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ वन-डे मैच में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
दरअसल, खलील अहमद ने मंगलवार को खेले गए एशिया कप के चौथे मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ 3 विकेट लेकर अपनी शानदार गेंदबाजी का सबूत पेश किया।
अहमद ने टीम इंडिया को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। हांगकांग के सलामी बल्लेबाज निजाकत खान (92) को उन्होंने एलबीडब्ल्यू आउट किया। खान ने 115 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 92 रन की शानदार पारी खेली। अहमद ने उन्हें 36वें ओवर की चौथी गेंद पर

आउट किया। इसके अलावा उन्होंने एहसान खान (22) और क्रिस्टोफर कार्टर (3) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
बता दें कि राजस्थान के टोंक के रहने वाले 20 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद टीम इंडिया की तरफ से वन-डे में डेब्यू करने वाले 222वें वन-डे खिलाड़ी बने। का मौका दिया है। गौरतलब है कि खलील ने अब तक 17 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 28 विकेट लिए हैं। राहुल द्रविड़ 2016 अंडर-19 विश्व कप से ही उन पर निगाह रखे हुए थे। वह हाल में भारत ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी गए थे।