डेट पर जाने से पहले लड़कियां पेरेंट्स से बोलती हैं ये 5 झूठ

पहली बार डेट पर जाना हो तो लड़का और लड़की दोनों ही नर्वस होते हैं वहीं अगर घर में परेंट्स हो तो इसी बात की चिंता रहती है कि घर से क्या बोलकर बाहर जाएं। ऐसे में ज्यादातर लड़कियां कुछ ऐसे झूठ बोलती हैं जिन्हें जानकर आप भी कहेंगे कि प्यार क्या क्या नहीं सिखा देता।
डेट पर जाने से पहले लड़कियां पेरेंट्स से बोलती हैं ये 5 झूठ
ग्रुप स्टडी करने जा रहे हैं
पढ़ाई के नाम पर अक्सर लड़कियां बहाने का इस्तेमाल करती हैं। वो अपने पेरेंट्स को ये कहते हुए दिखाई देती हैं कि आज ग्रुप स्टडी करनी है। इस वजह से घर लेट आएंगी।
दोस्त का बर्थडे है
दोस्त का बर्थडे भी इस मामले में काफी काम आता है। अक्सर डेट पर जाने के लिए लड़कियां माता -पिता से लेट नाइट बाहर जाने के लिए यही कहते हुए दिखाई देती हैं कि आज दोस्त का बर्थडे हैं और जाना जरूरी है नहीं तो वो बुरा मान जाएगा।
एक्स्ट्रा क्लासेज
अगर लड़की कॉलेज में पढ़ती हैं तो उनके पास घर लेट आने का एक ही बहाना होता है और वो है कि आज एक्सट्रा क्लासेज है। पढ़ाई के नाम पर माता-पिता उनसे कुछ ज्यादा पूछते नहीं है और उनकी डेट सक्सेसफुल हो जाती है।

ऑफिस में देर हो गई
इस सबके अलावा ऑफिस में देर हो गई भी लवर्स के लिए एक परफेक्ट बहाना है। लड़की अक्सर अपने घर पर फोन करके कह देती हैं कि उन्हें आज ऑफिस में लेट हो जाएगा। 
 
दोस्त की तबीयत खराब है
तबीयत खराब का बहाना एक ऐसा बहाना है जो हमेशा की कारगर साबित होता है। डेट पर जाने के लिए लड़की अक्सर तबीयत खराब का बहाना अपने माता-पिता से बोलते हुए नजर आती हैं। 
Back to top button