डीएम के ओएसडी ने फांसी लगाकर की सुसाइड, मां ने कहा-ट्रांसफर के लिए मांगा जा रहा था पैसा

बक्सर. बिहार के पटना जिले के बक्सर जिले के डीएम के ओएसडी तौकीर अकरम ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। घटना के बाद आवास को सिल कर दिया गया है। अकरम के आवास पर कई पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हुए है। मां ने आरोप लगाया है कि ट्रांसफर के लिए पैसा मांगा जा रहा था।मां ने लगाया कई गंभीर आरोप…डीएम के ओएसडी ने फांसी लगाकर की सुसाइड, मां ने कहा-ट्रांसफर के लिए मांगा जा रहा था पैसा

– सुसाइड मामले में मृतक एडीएम की मां ने कई गंभीर आरोप लगाया है।
– अकरम की मां ने कहा कि बेटे का आठ माह से वेतन बंद था। वह किसी काम के लिए किसी से पैसा नहीं मांगा था।
– उसके ट्रांसफर के लिए पैसा मांगा जा रहा था। यह पहले से तय होता है कि जिस जगह पर भेजना है। उसका रेट तय होता है।
– मेरी पेंशन की राशि से फिलहाल घर का खर्चा चल रहा था।
– घटना के दौरान घर में मां और पिता थे। पत्नी और बच्चा ससुराल में है।
– मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। अकरम बक्सर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में किराया के मकान में रहते थे।
– बता दें कि कुछ माह पहले ही बक्सर के डीएम मुकेश पांडेय ने भी सुसाइड किया था। अकरम मुकेश का भी ओएसडी रह चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Back to top button