डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को बरेली में रोक लिया गया, बोगी के पहियों में निकलने लगी चिंगारी…

डिब्रूगढ़ से रवाना होने के बाद पटना व लखनऊ होकर नई दिल्ली जा रही डिब्रूगढ़- नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस को आज बरेली में रोक लिया गया। तेज रफ्तार गाड़ी को अचानक रोके जाने से खलबली मच गई। डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के बाद चौथी बोगी में पहिए से चिंगारी निकलने के कारण इसको बरेली में रोका गया।

डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में बरेली रेलवे स्टेशन के बाद इंजन से पीछे चौथी बोगी के पहियों में चिंगारी निकलने लगी। जब लोगों ने देखा तो चालक को सूचना दी। जिस पर करीब एक घंटे तक ट्रेन निबडिया गांव के समीप खड़ी रही। चालक ने मशक्कत करने के बाद ट्रेन के ब्रेक को ठीक किया।

इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इसके पीछे कई एक्सप्रेस ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोका गया।

Back to top button