डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के थप्‍पड़ की गूंज, 650 लोगों पर दर्ज हुआ मामला  

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के साथ हुई अभद्रता के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में 650 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्‍लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा

वहीं, इस मामले में BJP के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है। न्‍यूज एजेंसी ANI के अनुसार, एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि रविवार को राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा की बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ CAA के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान झड़प हुई थी।

वही उस वक्‍त कलेक्‍टर निधि निवेदिता भी मौके पर मौजूद थीं। उनके साथ भी अभद्रता करने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, राजगढ़ में CAA के समर्थन में बीजेपी ने रैली निकाली थी। इस दौरान मौके पर कलेक्टर निधि निवेदिता और एडीएम प्रिया वर्मा भी पहुंच गईं।

रैली रोकने के दौरान अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें अधिकारियों के साथ अभद्रता को देखा जा सकता है।

वीडियोग्राफी के आधार पर पुलिस ने 650 लोगों के खिलाफ धारा 144 तोड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इसमें 150 लोगों की पहचान हो चुकी है और बाक़ी 500 आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

एमपी के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में सीएए के समर्थन में बीजेपी ने एक रैली निकाली थी। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर निधि वर्मा और बीजेपी नेताओं के बीच बहस हुई। बहस के दौरान हाथापाई में प्रदर्शनकारी और डिप्टी कलेक्टर के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

कार्यकर्ताओं के समर्थन में उतरे शिवराज सिंहघटना के बाद मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की। पूर्व सीएम ने घटना के बाद एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने प्रदेश सरकार से सवाल पूछे।

चौहान ने ट्वीट में कहा कि यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है। कलेक्टर ने हाथ में तिरंगा रखकर भारत माता की जय का नारा लगाने वालों को थप्पड़ मारा। हम इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्या कमलनाथ ने कलेक्टर को यह करने का आदेश दिया था।

Back to top button