डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में नई एंट्री, Paytm को टक्कर देने आया Xiaomi का Mi Pay

भारत में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन जितना तेजी से पॉपुलर हो रहा है, उतनी तेजी से ही नए प्लेयरों की एंट्री इस सेगमेंट में हो रही है. बेशक Paytm इस सेगमेंट का बड़ा प्लेयर है लेकिन दूसरे प्येलर भी लोगों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. देश की नंबर वन चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी अब डिजिटल पेमेंट सेक्टर में नया पेमेंट ऐप Mi Pay लेकर आ रही है. इसके लिए Xiaomi को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से डिजिटल पेमेंट सेवा के लिए अनुमति मिल गई है. कंपनी ने अपना Mi Pay ऐप भारत में लॉन्च कर दिया है. मी पे सेवा शुरू करने के लिए शाओमी ने भारत में ICICI बैंक और पेयू पेमेंट गेटवे के साथ साझेदारी की है. डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में नई एंट्री, Paytm को टक्कर देने आया Xiaomi का Mi Pay

कैसे कर सकते हैं पेमेंट
Mi Pay पर सभी बड़े बैंकों के क्रेडिट व डेबिट कार्ड स्वीकार किए जाएंगे, जबकि गूगल पे या वॉट्सऐप पेमेंट में अभी यह फीचर उपलब्ध नहीं है. यूजर्स मी पे से UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे और दूसरे यूजर्स से पैसे भी मंगा पाएंगे. इसके अलावा मोबाइल फोन बिल, DTH रीचार्ज, गैस, बिजली या पानी के बिल का भी भुगतान कर पाएंगे.

स्कैन कर सकते हैं QR कोड
मी पे के जरिए आप अपने बैंक अकाउंट को लिक या डीलिंक कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने अकाउंट के लिए UPI पिन मोडिफाई भी कर सकते हैं. यूजर्स पैसों के लेनदेन के लिए निजी QR कोड भी बना सकते हैं. मतलब आपका QR कोड स्कैन करते ही आपको कोई दूसरा व्यक्ति पैसे भेज सकता है. Bharat QR कोड समेत सभी तरह के QR कोड्स को स्कैन करने की सुविधा आपको मी ऐप में मिलेगी. 

सुरक्षित रहेगा डेटाः शाओमी
कंपनी का दावा है कि ग्राहक जो भी लेनदेन करेंगे उनकी सभी निजी जानकारियां एनक्रिप्टेड रहेंगे. एनक्रिप्टेड का मतलब है कि आप जो भी ट्रांजैक्शन करेंगे उसकी डिटेल्स कोई तीसरा व्यक्ति नहीं पा सकता. शाओमी का कहना है कि पूरा यूजर जेनरेटिड डेटा भारत में कंपनी के क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में सेव और स्टोर किया जाएगा. Xiaomi Mi Pay शुरुआत में MIUI Beta ROM पर चलने वाले शाओमी फोन यूजर्स के लिए बीटा वर्ज़न पर उपलबध होगा.

Back to top button