डायबिटीज है तो हो सकता है स्तन और प्रोस्टेट कैंसर!

अगर आपको डायबिटीज है तो भविष्य में कैंसर हो सकता है. ये बात एक नए शोध में सामने आई है.डायबिटीज है तो हो सकता है स्तन और प्रोस्टेट कैंसर!

शोध में कहा गया है कि मधुमेह से कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है और इससे कैंसर के मरीजों के जीवित रहने की संभावना कम हो सकती है. शोध स्वीडिश नेशनल डायबिटीज रजिस्टर (एनडीआर) ने किया.

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा, ‘मधुमेह से पीड़ित 20 प्रतिशत मरीजों में इस बीमारी से अछूते लोगों के मुकाबले कोलोरेक्टल कैंसर होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है और पांच प्रतिशत मरीजों में स्तन कैंसर होने का खतरा अधिक होता है.

 

जिन लोगों को कैंसर हो और वे मधुमेह से भी पीड़ित हों तो उनमें स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के कारण मौत की क्रमश: 25 प्रतिशत और 29 प्रतिशत अधिक आशंका होती है.

दुनियाभर में करीब 41.5 करोड़ से अधिक लोग मधुमेह से पीड़ित हैं. हर 11 में से एक व्यस्क मधुमेह से पीड़ित है. वर्ष 2040 तक इस संख्या के बढ़कर 64.2 करोड़ होने की संभावना है.

अनुसंधान का नेतृत्व करने वाली जोर्नस्डोटिर ने कहा, ‘हमारा अध्ययन यह नहीं कहता कि जिस भी व्यक्ति को मधुमेह है, उसे बाद में कैंसर हो जाएगा. चूंकि पिछले 30 साल में टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ी है तो हमारा अध्ययन मधुमेह से देखभाल के महत्व पर जोर देता है’.

Back to top button